चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के गोहालडांगरा गांव के सबर टोला में निवास करने वाले 17 सबर परिवार आज भी बिजली से वंचित हैं. सबर अनिल सबर, डॉक्टर सबर, राकेश सबर, गणोश सबर, बिमला सबर आदि ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा टोला में वर्षो पूर्व खंभे गाड़े गये और 50 केबी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था.
विभाग द्वारा सबरों के घरों में बिजली संयोजन के लिए मिस्त्रियों भेजा गया था. टोला में मिस्त्री के आते ही गोहालडांगरा गांव के कुछ लोगों द्वारा बिजली के काम कर रहे मस्त्रियों को गाली गलौज कर भगा दिया गया. तब से आज तक टोला में कोई मिस्त्री बिजली का काम करने नहीं आया. ऐसे में टोला में लगे बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर दर्शन की वस्तु बना हुआ है. सबर परिवार बिजली पाने से वंचित हैं.
