गांव की तसवीर बदलने में जुटे हैं दो बिरहोर

एक साल में 80 फीसदी लोगों को नशा मुक्त किया नोवामुंडी : मैट्रिक पास दो युवक दशरथ व विष्णु टाटीबा गांव की तसवीर बदलने में कामयाब रहे है. आदिम जनजाति वाले टाटीबा गांव में रहने वाले 110 (500 आबादी) बिरहोर परिवारों के एक साल में 80 फीसदी आबादी को नशा से मुक्ति दिलाने में इन […]

एक साल में 80 फीसदी लोगों को नशा मुक्त किया
नोवामुंडी : मैट्रिक पास दो युवक दशरथ व विष्णु टाटीबा गांव की तसवीर बदलने में कामयाब रहे है. आदिम जनजाति वाले टाटीबा गांव में रहने वाले 110 (500 आबादी) बिरहोर परिवारों के एक साल में 80 फीसदी आबादी को नशा से मुक्ति दिलाने में इन युवकों को कामयाबी मिली है.
केवल 20 फीसदी बुजुर्ग लोग ही कभी-कभार छिप कर नशापान कर लेते हैं. अब बिरहोर बस्ती में नशापान कर झगड़ा नहीं होता है. लोगों को जागरूक किया जा रहा है. यह बात प्रभात खबर से बातचीत में दशरथ व विष्णु ने कही. उन्होंने कहा कि शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया जा रहा है.
यही कारण है कि टाटा-स्टील ग्रामीण विकास समिति द्वारा चार बच्ची व आठ बच्चों को मधुसूदन उच्च विद्यालय चक्रधरपुर में नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है. बिरहोर परिवार बदलाव चाहने लगे हैं. जरूरत है आधारभूत संरचना व सुविधाएं उपलब्ध कराने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >