बिरहोरों की जमीन पर दबंगों का कब्जा

नोवामुंडी : अंचलाधिकारी जय किशोर राम ने बताया कि बिरहोर प्रोजेक्ट समेत व्यक्तिगत बंदोबस्ती मद में लगभग 21 एकड़ भूमि सरकार की ओर से बंदोबस्ती की गयी है. इसका पर्चा भी बांटा गया है. जमीन पर किस-किस दबंगों ने कब्जा कर रखा है. अमीन द्वारा जमीन को चिह्न्ति कर कब्जा दिलाया जायेगा. अमीन की कमी […]

नोवामुंडी : अंचलाधिकारी जय किशोर राम ने बताया कि बिरहोर प्रोजेक्ट समेत व्यक्तिगत बंदोबस्ती मद में लगभग 21 एकड़ भूमि सरकार की ओर से बंदोबस्ती की गयी है. इसका पर्चा भी बांटा गया है. जमीन पर किस-किस दबंगों ने कब्जा कर रखा है. अमीन द्वारा जमीन को चिह्न्ति कर कब्जा दिलाया जायेगा. अमीन की कमी के कारण लेट-लतीफी का सामना करना पड़ रहा है.
इधर सीओ के निर्देश के बावजूद टाटीबा के ग्रामीण मुंडा हाजा हेंब्रम अंचल कार्यालय नहीं पहुंचे. केवल बिरहोर युवकों ने ही सीओ से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगायी. सीओ ने कहा कि मुंडा हाजा हेंब्रम को नोटिस जारी कर शो-कॉज किया जायेगा. बिरहोरों के नाम पर आवंटित भूमि को दबंगों से मुक्त करेंगे. वनाधिकार अधिनियम के तहत और जमीन दी जायेगी.
बिरहोर की बस्ती में अपनी होगी शासन व्यवस्था
अंचलाधिकारी ने कहा कि 500 की आबादी वाले बिरहोर के गांव में शासन व्यवस्था के लिए बिरहोर नया ग्रामीण मुंडा का चयन करेंगे. आंगनबाड़ी, विद्यालय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार किया जायेगा.
110 बिरहोर परिवारो ंका बनेगा बिरसा आवास : बीडब्ल्यूओ
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंहदेव ने बताया कि 110 बिरहोर परिवारों का बिरसा आवास योजना के तहत घर का निर्माण कराया जायेगा. इसका प्रस्ताव भेजा गया है.
बिरहोरों की बस्ती को मौलिक सुविधाओं से लैस कर दिया जायेगा. पान, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा समेत तमाम आधारभूत संरचना प्रदान करने की योजना है. बीडीओ अमरेन डांग ने बताया कि बिरहोर को आधार कार्ड व बैंक खाता के लिए 60 परिवारों ने आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >