हर बूथ में लगेंगे दो-दो इवीएम

चाईबासा : चक्रधरपुर नगर पर्षद चुनाव की प्रशासनिक तैयारी को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया. एक ओर समाहरणालय सभागार में जहां चुनाव के ऑब्जर्बर की उपस्थिति में इवीएम को सिल किया गया. वहीं दूसरी ओर स्कॉट कन्या विद्यालय में चुनाव कर्मियों को अंतिम फेज का प्रशिक्षण दिया गया. पहले व दूसरे फेज में दिये […]

चाईबासा : चक्रधरपुर नगर पर्षद चुनाव की प्रशासनिक तैयारी को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया. एक ओर समाहरणालय सभागार में जहां चुनाव के ऑब्जर्बर की उपस्थिति में इवीएम को सिल किया गया.
वहीं दूसरी ओर स्कॉट कन्या विद्यालय में चुनाव कर्मियों को अंतिम फेज का प्रशिक्षण दिया गया. पहले व दूसरे फेज में दिये प्रशिक्षण को फिर से बताया गया. हर पल आने वाली परेशानियों तथा इसके समाधान को बताया गया.
26 मई को होने वाले चुनाव के दिन कुल 46 बूथों के हर बूथ पर दो-दो इवीएम लगाये जायेंगे. 46 इवीएम अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए तथा 46 इवीएम वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए लगाये जायेंगे. स्कॉट कन्या विद्यालय में प्रशिक्षक तथा चुनावकर्मी और समाहरणालय सभागार में ऑब्जर्बर, एडीसी सह चक्रधरपुर चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी अजीतशंकर, आरडीडीइ रजनीकांत वर्मा, डीआइओ सुशील कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >