चाईबासा : सदर अनुमंडल के कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिन्हा की शिकायत पर सदर पुलिस ने झींकपानी प्रखंड प्रमुख चांदमणि बलमुचू समेत डेढ़ सौ अज्ञात लोगों को खिलाफ बिना अनुमति के जुलूस निकालने, ट्रैफिक व्यवस्था बाधित करने का मामला दर्ज किया है.
सोमवार को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के एक मामले में चांदमणि बलमुचू के समर्थन में सरेंडर से पूर्व समर्थकों ने विशाल जुलूस निकाला था.
जुलूस यात्रा के लिये उन्होंने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन तो दिया था. लेकिन उनके द्वारा इसके लिये मंजूरी नहीं दी गयी थी. बावजूद जुलूस निकाला गया. उत्पाद विभाग के कार्यालय के समक्ष रोके जाने के बावजूद जुलूस आगे चला गया.
