गांवों में खर्च होंगे 7.65 करोड़

चाईबासा : जिला परिषद ग्रामीण क्षेत्रों के विकास मद पर सात करोड़ 65 लाख रुपया खर्च करने का बजट निर्धारित किया है. मंगलवार को आयोजित जिला परिषद की सामान्य बैठक में योजनाओं को स्वीकृति दी गयी. इस राशि से मुख्य तौर पर चापाकल निर्माण, नाली निर्माण, आंगनबाड़ी की चहारदीवारी व पंचायत भवन के चहारदीवारी का […]

चाईबासा : जिला परिषद ग्रामीण क्षेत्रों के विकास मद पर सात करोड़ 65 लाख रुपया खर्च करने का बजट निर्धारित किया है. मंगलवार को आयोजित जिला परिषद की सामान्य बैठक में योजनाओं को स्वीकृति दी गयी.
इस राशि से मुख्य तौर पर चापाकल निर्माण, नाली निर्माण, आंगनबाड़ी की चहारदीवारी व पंचायत भवन के चहारदीवारी का निर्माण कार्य किया जायेगा. इसके लिये सभी जिला परिषद सदस्यों को तीन दिनों के अंदर अपने-अपने क्षेत्रों का प्राक्कलन तैयार कर देने को कहा गया. उसी आधार पर उस जिप सदस्यों को बजट मुहैया कराया जायेगा.
इसके अलावा 24 फरवरी की बैठक में लिये गये निर्णय को अंतिम रूप दिया गया. हंगामे के बीच बैठक में कुल 11 प्रस्ताव को पारित किये गये. हालांकि एजेंडा में कुल 12 प्रस्ताव रखा गया था. इस बीच नोवामुंडी की जिप सदस्य देवकी कुमारी ने पंचायत स्तर में स्वच्छ भारत निर्मल योजना के तहत बनने वाली शौचालय की राशि को मुखिया के खाते में ही देने को कहा.
जिला परिषद अध्यक्ष अनिता सुम्बरूई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से डीडीसी अनिल कुमार राय, सीएस जगत भूषण प्रसाद, आरडीडी रजनीकांत वर्मा, डीएसई वीणा कुमारी, सीकेपी प्रमुख रीता सुम्बरूई, प्रमुख मुनी चाकी, जिप सदस्य देवकी कुमारी, सुशीला पुरती, टोंटो प्रमुख गीता सुंडी समेत काफी संख्या जिप सदस्य, प्रखंड प्रमुख उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >