चाईबासा : चाईबासा गुरुद्वारा निवासी सिमरन कौर की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज की है. कोर्ट में दायर शिकायतवाद के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी.
शिकायत में सिमरन कौर ने बताया है कि उसका विवाह 10.10.2011 को राजस्थान के अलवर जिला अंतर्गत राजगढ़ जसमीत सिंह छाबड़ा उर्फ लवली से हुआ था. शादी के समय दहेज में दस तोला सोना समेत अन्य सामान दिये जाने के बावजूद ससुराल वाले उसे दो लाख रुपये और दहेज में लाने की मांग कर प्रताड़ित करते थे.
उसके मायके वालों की ओर से कई बार मामले को सुलझाने का प्रयास किये गया लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला. इसके बाद सिमरन कौर ने पति लवली सिंह छावड़ा, ससुर कुलदीप सिंह, सास मंजित कौर, ननद सोनिया कौर व प्रीति कौर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है.
भनगांव में पड़ोसियों ने सास व बहू को पीटा
जगन्नाथपुर : भनगांव में घर के आंगन से होकर बिजली की तार खींचने को लेकर हुए विवाद में सोमवार की शाम दुर्योधन बेहरा की पत्नी रूकमणि बेहरा व उसकी मां सावित्री की पड़ोसियों ने पिटाई कर दी.
लात व डंडे से हुई पिटाई में दोनों सास-बहू को चोट आयी है1 मंगलवार की सुबह पीड़िता ने गांव के मुंडा और शक्ति स्वरुपा महिला समिति की अध्यक्ष प्रमिला पात्रो को इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद जगन्नाथपुर थाना में मामले की लिखित शिकायत की गयी है.
