जमशेदपुर/चाईबासा : परंपरागत स्वशासन व्यवस्था चलाने वाले मानकी-मुंडा और डाकुआ को अब काम करने के लिए स्थान मिलेगा. कोल्हान आयुक्त ने तीनों जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिख कर आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में मानकी-मुंडा, डाकुआ को स्थान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. लिखे पत्र में कहा है कि मानकी-मुंडा, डाकुआ को काम करने के लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध नहीं है.
निश्चित स्थान पर बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काम करने में दिक्कत होती है. स्थान उपलब्ध होने से काम करने में आसानी होगी. आयुक्त ने कार्य सशक्तीकरण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में मानकी-मुंडा और डाकुआ को स्थान उपलब्ध करने को कहा है.
