श्रमदान कर बनायेंगे कुआं

जगन्नाथपुर : व्यवस्था से परेशान सानंदा टोला के पतरागुटूसाई गांव के लोग अब स्वयं कुआं का निर्माण श्रमदान से करेंगे. गांव के सभी स्नेत भी सूख रहे है. ऊपरी टोला में बना एक चापानल भी खराब हो गया है. पूर्व सांसद मधु कोड़ा के सांसद निधि से बना कुआं भी धंस गया है. अब पानी […]

जगन्नाथपुर : व्यवस्था से परेशान सानंदा टोला के पतरागुटूसाई गांव के लोग अब स्वयं कुआं का निर्माण श्रमदान से करेंगे. गांव के सभी स्नेत भी सूख रहे है. ऊपरी टोला में बना एक चापानल भी खराब हो गया है. पूर्व सांसद मधु कोड़ा के सांसद निधि से बना कुआं भी धंस गया है.
अब पानी के लिए इसी धंसे कुआं को ग्रामीणों से बनाने का निर्णय लिया है. इसके लिए दो सौ रुपये के हिसाब से चंदा जमा किया जायेगा. गांव के गेदाम गागराई, कैरा लागुरी, डुरसु लागुरी ने स्थानीय विधायक पर ग्रामीणों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >