चाईबासा : महिला कॉलेज चाईबासा के ज्योलॉजी की शिक्षिका डॉ अंजना प्रेमा वंदना खलको का स्थानांतरण की खबर सुन कॉलेज की छात्राएं कोल्हान विश्वविद्यालय पहुंच गयी. उन्होंने कुलपति डॉ आरपीपी सिंह व प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला माहंती से मुलाकात कर डॉ खालको के स्थानांतरण रोकने की मांग की.
छात्राओं ने कहा कि महिला कॉलेज से जूलॉजी की शिक्षिका का स्थानांतरण हो जाने से कॉलेज की छात्र को पढ़ाई में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. छात्राओं को कुलपति व प्रतिकुलपति द्वारा शिक्षिका का स्थानांतरण नहीं करने का आश्वसन दिया. छात्राओं में नीतिरलेन सुंडी, सीमा मेलगांडी, मनीषा सा, चंदिका सिंकू, माधुरी हेस्सा, सोनी बिरूली, संजना सुंडी आदि उपस्थित थी.
