चाईबासा. सरकारी आइटीआइ में मंगलवार को दूसरे दिन विद्यार्थियों की तालाबंदी जारी रही. सत्र 2012-14 के विद्यार्थियों रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर छात्र आंदोलित है.
इसके कारण मंगलवार को संस्थान में दूसरे दिन भी पढ़ाई ठप रही. कॉलेज गेट पर ताला जड़ा रहने के कारण शिक्षक भी बरामदे की सीढ़ी पर बैठक समय काटते रहे. हालांकि सोमवार की तरह आज आंदोलनकारी विद्यार्थियों की संख्या कम थी. लेकिन उनके द्वारा लगाये तीन तालों को किसी ने खोलने का प्रयास नहीं किया. दूसरी ओर से क्लास करने पहुंचे सत्र 1013-15 के विद्यार्थी को भी तालाबंदी आंदोलन के कारण वापस लौटना पड़ा.
