उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण रोका

नीमडीह : प्रखंड अंतर्गत जुगीलोंग गांव में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सरायकेला द्वारा निर्माण की जा रही उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की छत ढलाई को ग्रामीणों ने रोक दिया. इस संबंध में चिंगड़ा-पाड़कीडीह पंचायत उप मुखिया सागर चन्द्र गोप, भाजपा के नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष मदन सिंह सरदार व वार्ड सदस्य बुद्धेश्वर गोराई ने बताया कि […]

नीमडीह : प्रखंड अंतर्गत जुगीलोंग गांव में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सरायकेला द्वारा निर्माण की जा रही उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की छत ढलाई को ग्रामीणों ने रोक दिया. इस संबंध में चिंगड़ा-पाड़कीडीह पंचायत उप मुखिया सागर चन्द्र गोप, भाजपा के नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष मदन सिंह सरदार व वार्ड सदस्य बुद्धेश्वर गोराई ने बताया कि निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है. निर्माण स्थल में योजना पट नहीं लगाया गया है.
बंगला भट्ठा का ईंट व निम्न स्तर की गिट्टी प्रयोग किया गया है. निर्माण कार्य में सरकारी नियम की अनदेखी की जा रही है. छत में आठ एमएम के छड़ का प्रयोग किया गया है. जिसके कारण निकट भविष्य में छत धंसने की संभावना है. ग्रामीण रासबिहारी सिंह, बिजय सिंह, स्वपन कुमार सिंह, पूर्ण सिंह, अमूल्य गोप, रामपद सिंह आदि ने बताया कि ईंट जुड़ाई में सीमेंट का कम प्रयोग किया गया है, जिसके कारण दीवार भी मजबूत नहीं है.
संवेदक के ऊपर विभागीय कार्रवाई की जायेगी : इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि संवेदक द्वारा जुगीलोंग गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण मनमर्जी ढंग से किया जा रहा है.
संवेदक द्वारा विभाग को कार्य प्रगति की जानकारी नहीं दी जाती है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत की है. जांच के बाद संवदेक पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >