सड़क अधूरी, कर ली पूरी निकासी

चाईबासा : युवा जुमुर संयोजक मानकी तुबिद ने आरोप लगाया है कि देवझोरी के पपरी हातु से करमबुरू तक जाने वाली सड़क का निर्माण किये बिना ही पूरी राशि की निकासी कर ली गयी है. सड़क आज भी जस की तस है. हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय के रिपोर्ट का हवाला देते हुए तुबिद ने कहा है […]

चाईबासा : युवा जुमुर संयोजक मानकी तुबिद ने आरोप लगाया है कि देवझोरी के पपरी हातु से करमबुरू तक जाने वाली सड़क का निर्माण किये बिना ही पूरी राशि की निकासी कर ली गयी है.
सड़क आज भी जस की तस है. हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय के रिपोर्ट का हवाला देते हुए तुबिद ने कहा है कि 5,91,100 रुपये से काम पूर्ण करने का रिपोर्ट प्रशासन ने दे दिया है, लेकिन सड़क अधूरी है. मुरूम को सड़क के बीच में गिरा दिया गया है जिसे आने जाने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मानकी तुबिद ने की यह मामला प्रशासन के सामने उठाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >