नक्सलियों ने की मुखबिर की हत्या

चाईबासा : नक्सलियों द्वारा पुलिस गुप्तचर के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है. ग्रामीणों के मुताबिक हत्या के बाद गुप्तचर के शव को टेबो थाना के कारीदा गांव में फेंक दिया गया है. सोमवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. लेकिन पुलिस द्वारा मंगलवार तक […]

चाईबासा : नक्सलियों द्वारा पुलिस गुप्तचर के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है. ग्रामीणों के मुताबिक हत्या के बाद गुप्तचर के शव को टेबो थाना के कारीदा गांव में फेंक दिया गया है.
सोमवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. लेकिन पुलिस द्वारा मंगलवार तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि शव अभी भी घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है.इधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि किसी व्यक्ति के हत्या की सूचना मिली है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >