चाईबासा : चक्रधरपुर स्थित आधार पंजीकरण कैंप के संचालकों ने विधायक शशि भूषण सामड पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए शनिवार को काम बंद कर दिया.
उपायुक्त को एक आवेदन देकर संचालकों ने विधायक के रवैया पर नाराजगी जतायी है. संचालकों ने प्रशासन को बताया है कि जबतक विधायक माफी नहीं मांगते तबतक पूरे जिला में सभी केंद्र बंद रहेंगे. डीसी से मिलने वालों में सीनूराम पाठ पिंगुवा, लखन लागुरी, दुर्गा चरण सावैयां, राजेश बारी, अमरजीत महतो, महेश गोप, घनश्याम बिरूली, हरिश चंद्र बालमुचू, विश्वनाथ हेस्सा, महेन्द्र लागुरी, चंद्र मुनी तुबिद आदि संचालक उपस्थित थे.
