मनोहरपुर : गुरुवार से दो वर्ष पूर्व पंचपहिया गांव में सड़क के बीचो-बीच विजय धनवार व महावीर महतो की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी.नक्सली हिंसा में मारे गये परिजन को मुआवजा व नौकरी देने की प्रक्रिया के तहत काफी समय से भाग-दौड़ कर रहे विजय धनवार की पत्नी के लिए प्रधान सचिव का आना किसी भगवान के आने से कम साबित नहीं हुआ.
प्रधान सचिव के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को पंचपहिया गांव पहुंचे एसडीओ से सावित्री ने अपने द्वारा किये गये प्रयासों के बारे में जानकारी देते हुए नौकरी देने की गुजारिश की.
इसके बाद एसडीओ रविशंकर शुक्ला ने सावित्री की परेशानी के मद्देनजर जिला प्रशासन के त्वरित गति में वार्ता कर तथा कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर गुरुवार को प्रधान सचिव श्री महापात्र के कार्यक्रम में सावित्री को मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय में अनुसेवी के पद पर बहाल कर लिया गया है. सावित्री की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उसने बताया कि यह उसके लिए कितनी अहम घड़ी है, इसे शब्दों में बयान करना कठिन है.
