3 से 8 तक के छात्रों को खुद हाजिरी बनाने का आदेश

चाईबासा : कक्षा 3 से 8 तक के सभी छात्र-छात्रएं अब खुद से अपनी हाजिरी बनायेंगे. इस आशय का आदेश सरकार की ओर से आने के बाद बुधवार को मध्य विद्यालय नगरपालिका में शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से बैठक का आयोजन किया गया. सरकार के इस नियम को स्कूलों में लागू करने की बात कही गयी. […]

चाईबासा : कक्षा 3 से 8 तक के सभी छात्र-छात्रएं अब खुद से अपनी हाजिरी बनायेंगे. इस आशय का आदेश सरकार की ओर से आने के बाद बुधवार को मध्य विद्यालय नगरपालिका में शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से बैठक का आयोजन किया गया. सरकार के इस नियम को स्कूलों में लागू करने की बात कही गयी.
इसके अलावा स्कूल चलें, चलायें अभियान को सौ फीसदी सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. शिक्षा अधिकार कानून के तहत निजी विद्यालयों में 25 फीसदी नामांकन करने संबंधी फॉर्म भी स्कूलों में भेजने की जानकारी दी गयी.
मौके पर तपन कुमार दत्ता, मनोज कुमार, इम्तियाज अहमद, सुषमा खलखो, फ्लोश लुगुन, स्वीटी सिन्हा, गीता कुमारी, जयश्री सिंह, दीपक कुमार कटियार, देवनाथ द्विवेदी, शिवनारायण विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >