संदिग्ध मौत. रेलवे लाइन पर मिला डोंकासाईं की युवती का शव
चाईबासा : माता-पिता का सहारा पहले ही छिन गया था अब दीदी भी अकेला छोड़ गयी मुङो. सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में एक आहत भाई कुशनु कुदादा को समझ में नहीं आ रहा था क्या करें.
उसके सामने उसकी बड़ी बहन मालीन कुदादा (24) का शव पड़ा था. डोंकांसाई निवासी कुशनु कुदादा की बड़ी बहन मालीन कुदादा शुक्रवार की शाम घर से बाहर यह कहकर निकली थी कि घूमने जा रही है कुछ देर में लौट आयेगी. लेकिन शनिवार की सुबह उसके मौत की खबर आयी. रेलवे पटरी पर बड़ी बहन मालीन का शव मिला.
शनिवार की सुबह पांच बजे शौच गये दुम्बीसाई के लोगों ने रेल पटरी पर युवती का शव पाया. इसके बाद चाईबासा रेल पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. क्षत विक्षत शव पर कपड़ों से युवती की पहचान कुशनु कुदादा ने अपनी बड़ी बहन मालीन कुदादा के रूप में की.
मालीन ने आत्महत्या क्यों की अथवा उसकी मौत का कोई और कारण है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. मालीन के माता-पिता के स्वर्गवास पहले ही हो चुका है. वह अपने छोटे भाई कुशनु कुदादा के साथ डोंकासाइ में रहती थी. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है.
घर में सिर्फ हम दो भाई बहन ही थे. माता-पिता का स्वर्गवास हो गया है. दीदी घूमने जाने की बात कहकर घर से निकली थी. लेकिन वह आत्महत्या कर लेगी ऐसा हमने कल्पना में भी नहीं सोचा था. दीदी के अलावा मेरा कोई नहीं रह गया.
कुशनु कुदादा, युवती की भाई
शव की पहचान कुशनु कुदादा ने अपनी बड़ी बहन मालीन कुदादा के रूप में की है. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला ही लग रहा. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस सभी बिंदुओं पर को ध्यान में रखकर जांच कर ही है.
वकील दास, जीआरपी, थाना प्रभारी
