चाईबासा : राज्यपाल डॉ सैयद अहमद मंगलवार को चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा व प्रशासनिक भवन का उदघाटन करेंगे. राज्यपाल सह कुलाधिपति के आगमन को लेकर विवि प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गयी हैं. सुबह 10.55 बजे राज्यपाल का हेलीकॉप्टर टाटा कॉलेज के हेलीपैड पर लैंड करेगा.
यहां से राज्यपाल सीधे कोल्हान विश्वविद्यालय के नये भवन पहुंचेंगे. यहां पर उन्हें एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. सबसे पहले वे परीक्षा भवन का उदघाटन करेंगे इसके बाद प्रशासनिक भवन का. बाद में सीनेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल का संबोधन होगा.
