चक्रधरपुर से तीन नाबालिग दोस्त लापता, मोबाइल लोकेशन विशाखापट्टनम में मिली

पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर से तीन नाबालिग दोस्तों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की, तो मोबाइल ट्रैकिंग से तीनों की लोकेशन आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मिली. पुलिस उनकी सकुशल बरामदगी के लिए जुटी हुई है.

चक्रधरपुर से रवि शंकर मोहंती की रिपोर्ट

पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर से तीन नाबालिग दोस्तों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत के बाद चक्रधरपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस को तीनों बच्चों की अंतिम लोकेशन आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मिली है. इसके बाद पुलिस उनकी सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.

तीनों छात्र कई दिनों से लापता, पुलिस तलाश में जुटी

जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर के कैनाल रोड निवासी प्रधान बोदरा का 14 वर्षीय पुत्र अविनाश बोदरा, जो मधुसूदन पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है, 22 जुलाई को घर से निकला था. वह कुछ दिनों तक लोको कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में अपने दोस्त सागर पूर्ति के यहां रुका था. इसके बाद 26 जुलाई को वहां से निकलने के बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका. जबकि खुंटपानी प्रखंड के बांयका गांव निवासी जॉन जामुदा तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंहपोखरिया गांव निवासी अशोक सवैया का 13 वर्षीय पुत्र नवीन सवैया भी लापता हैं। दोनों छात्र कारमेल स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ते हैं.

मोबाइल ट्रैकिंग में विशाखापट्टनम में मिली तीनों छात्रों की लोकेशन

परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और उनकी तलाश की गुहार लगाई. प्रधान बोदरा ने बताया कि पुलिस द्वारा मोबाइल ट्रैकिंग कराने पर तीनों बच्चों की लोकेशन विशाखापट्टनम में मिली है. इसके बाद पुलिस ने संबंधित स्थान की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है.

मोबाइल लोकेशन के आधार पर बच्चों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर बच्चों की तलाश जारी है. जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद तीनों परिवारों में चिंता का माहौल है और परिजन बच्चों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग को मिली नई महिला डीटीओ, कंचन कुमारी भुदोलिया ने संभाला पदभार

इसे भी पढ़ें: लातेहार पहुंचे झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस, खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >