मझगांव : शुक्रवार रात लगभग 11 बजे 12 से 14 हाथियों के झुंड ने बुरूइकुटी गांव में धावा बोल दिया. इस गांव के हुरसी डुकुर के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखे धान खा गये. हुरसी ने बताया कि उनको लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. सामने के दशरथ महाराणा के घर पर भी हाथियों ने हमला किया, दीवार तोड़ दी.
दीवार टूटने से दशरथ महाराणा के पुत्र पुरजो महाराणा (8) तथा हरीश बिरुवा (10) दीवार से दब गये थे. दोनों को जल्द टूटी दीवार से निकाला गया. एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. दोनों को हल्की चोटें आयी हैं. दशरथ महाराणा ने बताया है कि उनके घर में भी रखे धान को हाथी खा गये हैं. इनसे उनको 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. हाथियों की मौजूदगी ओलहनियां गांव में भी रही.
