सरायकेला : दो दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर मुड़िया के बैगनबाड़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार बबलू महतो उर्फ मंटू महतो (22) की मौत हो गयी. वह मुड़िया का रहने वाला था. वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त दिलीप कालिंदी (22) गंभीर रूप से घायल हो गया. […]

सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर मुड़िया के बैगनबाड़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार बबलू महतो उर्फ मंटू महतो (22) की मौत हो गयी. वह मुड़िया का रहने वाला था.
वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त दिलीप कालिंदी (22) गंभीर रूप से घायल हो गया. वह रामचंद्रपुर का रहने वाला है. घटना शनिवार सुबह 8.30 बजे की है. घटना के समय मंटू व उसका दोस्त दिलीप बैगनबाड़ी पुलिया के नीचे नाला में स्नान करने जा रहे थे. इसी बीच सरायकेला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >