प्रशिक्षण को चयनित दो एनजीओ पर एफआइआर, एक ब्लैक लिस्ट

जन कल्याण विकास केंद्र व प्रयास के खिलाफ फर्जीवाड़ा का एफआइआर दर्ज है एक्शन फॉर वूमेन एंड रुरल डेवलपमेंट (अवार्ड) नामक एनजीओ है ब्लैक लिस्टेड चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में बिना जांच किये एनजीओ को काम देने का मामला तूल पकड़ने लगा है. दरअसल कई एनजीओ पर फर्जीवाड़ा का एफआइआर दर्ज था. जन कल्याण […]

जन कल्याण विकास केंद्र व प्रयास के खिलाफ फर्जीवाड़ा का एफआइआर दर्ज है

एक्शन फॉर वूमेन एंड रुरल डेवलपमेंट (अवार्ड) नामक एनजीओ है ब्लैक लिस्टेड
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में बिना जांच किये एनजीओ को काम देने का मामला तूल पकड़ने लगा है. दरअसल कई एनजीओ पर फर्जीवाड़ा का एफआइआर दर्ज था. जन कल्याण विकास केंद्र नामक संस्थान के बाद अब दो और एनजीओ के नाम फर्जीवाड़ा में सामने आया है. इन दो एनजीओ में प्रयास व एक्शन फॉर वुमेन एंड रुरल डेवलपमेंट (अवार्ड) शामिल है.
प्रयास नामक एनजीओ के (मुरली श्याम, अभय कुमार, सुजंती द्विवेदी व एबीबी सहाय) खिलाफ सदर थाना चतरा में 8.6.2018 को सरकारी राशि वित्तीय अनियमितता व गबन के मामले में कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी चतरा साधना जयपुरियार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसी तरह एनजीओ एक्शन फॉर वूमेन एंड रूरल डेवलपमेंट को पलामू उपायुक्त के आदेश पर 31.10.2016 को ब्लैक लिस्ट किया गया. संस्थान पर लाभुकों के फर्जी अंगुठे के निशान व हस्ताक्षर कराकर पैसे के हेरफेर का आरोप था.
एनजीओ का देना था प्रशिक्षण
इमली प्रोसेसिंग, लाह प्रोसेसिंग, मेरी गोल्ड फ्लावर कल्टिवेशन, सपोर्ट फॉर्मर क्लब, पत्ते की थाली बनाने, बत्तक पालन, ओल की खेती, एक्सपोज़र विजिट, कटहल फल प्रसंस्करण इकाई, केला व पपीता की खेती व बेल की खेती का प्रशिक्षण संस्थाओं को देना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >