फीस वृद्धि वापस नहीं हुई तो आंदोलन : एनएसयूआइ

चाईबासा : बीएड नामांकन में 15 हजार वृद्धि किये जाने तथा व्याख्याताओं का अभाव बताकर सरायकेला तथा चांडिल में पीजी में नामांकन बंद करने का छात्र संगठन एनएसयूआइ ने विरोध किया है. इसे लेकर शुक्रवार को आयोजित बैठक में एक सप्ताह के अंदर इन निर्णयों को वापस लेने का विश्वविद्यालय प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया गया. […]

चाईबासा : बीएड नामांकन में 15 हजार वृद्धि किये जाने तथा व्याख्याताओं का अभाव बताकर सरायकेला तथा चांडिल में पीजी में नामांकन बंद करने का छात्र संगठन एनएसयूआइ ने विरोध किया है. इसे लेकर शुक्रवार को आयोजित बैठक में एक सप्ताह के अंदर इन निर्णयों को वापस लेने का विश्वविद्यालय प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया गया. एक सप्ताह के अंदर मांग पूरी नहीं होने पर जोरदार आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय ट्रेनिंग को-ऑडिनेटर, मनमोहन प्रसाद, संदीप ज्योति, आलोक कुमार झा, शब्बीर अहमद, सुनील मल्लिक, विकास देवगम, मनोज राउत, अर्जुन पुरती, कार्तिक महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >