चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में बीते बीस दिनों में पांच मंदिरों व एक गिरजाघर में चोरी के बाद सोमवार रात चोरों ने चक्रधरपुर रेलवे एरिया में पंचमोड़ स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बनाया. चोरों ने प्रतिमा में लगी सोने की आंखें निकाल ली और प्रतिमा में कई जगह मिट्टी लेप दिया. चोर दान पेटी चुरा ले गये. मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. अन्य संदिग्धों की खोज में पुलिस डॉग स्कवॉयड की टीम लेकर जब चक्रधरपुर हरिजन बस्ती पहुंची तो वहां महिलाओं ने पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया. पुलिस की सख्ती के विरोध में महिलाओं ने चक्रधरपुर डीएसपी के आवास को घेर लिया.
चक्रधरपुर: मंदिर में चोरी कर प्रतिमा को गंदा किया, बवाल
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में बीते बीस दिनों में पांच मंदिरों व एक गिरजाघर में चोरी के बाद सोमवार रात चोरों ने चक्रधरपुर रेलवे एरिया में पंचमोड़ स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बनाया. चोरों ने प्रतिमा में लगी सोने की आंखें निकाल ली और प्रतिमा में कई जगह मिट्टी लेप दिया. चोर दान पेटी चुरा ले […]

वरीय अधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ. जानकारी के अनुसारमंदिर के पुजारी राजेंद्र शुक्ला के बेटे संजय शुक्ला ने मंगलवार को अहले सुबह देखा कि मंदिर के साइड गेट का ताला टूटा हुआ था. मंदिर से दान पेटी गायब थी. मूर्ति में लगी सोने की दो आंखों को निकाल चोरों ने उसमें मिट्टी लेप दी थी. मंदिर से दान पेटी गायब थी. इसकी सूचना उसने अपने पिता को दी. देखते ही देखते ही यह खबर पूरे शहर में फैल और भारी संख्या में लोग मंदिर में जुट गये.
घटना की सूचना पाकर एसडीएम प्रदीप प्रसाद, एसडीपीओ सकलदेव राम, थाना प्रभारी अंजनी कुमार, इंस्पेक्टर गोपीनाथ तिवारी, बीडीओ राम नारायण सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार आदि मौके पर पहुंचे. अधिकारियों के आते ही लोग उग्र हो गये और लगातार हो रही चोरी के खिलाफ में अपनी नाराजगी व्यक्त करने लगे. किसी तरह अफसरों ने लोगों को समझाया और चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. इसके बाद मंदिर को सील कर डॉग स्कवॉयड की टीम ने जांच शुरू की. इसी दौरान चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और हरिजन बस्ती में जांच की गयी.
महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
डॉग स्कवॉयड की टीम लेकर पुलिस ने दो बार हरिजन बस्ती में लोगों से पूछताछ की. दोबारा जांच के क्रम में जब पुलिस वहां पहुंची तो महिलाओं ने सख्ती का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया. महिलाओं के मुताबिक, कुंती मुखी के पति तिलकनाथ मुखी से पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही थी. इसका कुंती ने विरोध किया. उसके विरोध पर बस्ती की अन्य महिलाएं भी वहां आ गयीं. उन्होंने बताया कि वे पुलिस को समझा रही थीं कि तिलकनाथ के आंख का ऑपरेशन हुआ है और उसे पुलिस उसे किसी दूसरे के नाम से पूछताछ कर तंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने तिलकनाथ समेत महिलाओं की पिटाई कर दी. उसकी पिटाई कर दी. इससे नाराज होकर महिलाएं सीधे डीएसपी आवास पहुंचीं और आवास को घेर को लिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं.
कोट:::
मंदिरों में चोरी करने की घटना का शीघ्र उद्भेदन कर लिया जायेगा. सौ अतिरिक्त जवानों से रात्रि गश्ती करायी जा रही है. अंजनी कुमार, थाना प्रभारी, चक्रधरपुर.
पिटाई का आरोप लगा महिलाओं ने घेरा डीएसपी आवास
महिलाओं का आरोप- पुलिस ने पीटा, दुपट्टे फाड़े: घेराव की सूचना पर एसडीओ प्रदीप प्रसाद व डीएसपी सकलदेव राम मौके पर पहुंचे और महिलाओं से वार्ता की. महिलाओं ने दोनों अधिकारियों से कहा कि मंदिर मामले में पुलिस बस्ती को टारगेट कर रही है. महिला पुलिस की मौजूदगी में पुरुष पुलिसकर्मियों ने मारपीट की. दुपट्टे फाड़ दिये. पिटाई से ममता मुखी के हाथ में चोट लगी है. अधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो महिलाएं लौट गयीं.