लोटापहाड़ में एक घंटे ब्लॉक में फंसी रही इस्पात एक्सप्रेस

चक्रधरपुर : हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थिति चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़-चक्रधरपुर डाउन रेल लाइन में तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया. सुबह 11.05 बजे से दोपहर 2.05 बजे तक ब्लॉक के कारण डाउन लाइन में रेल परिचालन नहीं कराया गया. इस दौरान डाउन रेल लाइन से आ रही टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन ब्लॉक में […]

चक्रधरपुर : हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थिति चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़-चक्रधरपुर डाउन रेल लाइन में तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया. सुबह 11.05 बजे से दोपहर 2.05 बजे तक ब्लॉक के कारण डाउन लाइन में रेल परिचालन नहीं कराया गया. इस दौरान डाउन रेल लाइन से आ रही टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन ब्लॉक में फंस गयी. करीब एक घंटे तक लोटापहाड़ में ट्रेन रुकी रही. जिससे यह ट्रेन दोपहर 1.17 बजे की बजाय 2.30 बजे चक्रधरपुर पहुंची. एक घंटे विलंब से ट्रेन चक्रधरपुर पहुंची. जिससे समय पर गंतव्य पर पहुंच नहीं पाने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

चांदीपोस रेलकर्मियों की बिजली व पेयजल समस्या होगी दूर: एआइआरटीयू: रेल मंडल के चांदीपोस स्टेशन और रेलवे कॉलोनियों में रेलकर्मियों की बिजली व पेयजल समस्या जल्द दूर होगी. मंडल अभियंता ने सीनियर डीइइ (जी) से चंदीपोस की समस्या दूर करने की अपील की है. ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेंनटेनर यूनियन (एआइआरटीयू) के राष्ट्रीय सहायक महामंत्री चांद मोहम्मद ने कहा है कि चांदीपोस स्टेशन के कॉलोनियों में बिजली व पेयजल की समस्या जल्द दूर होगी.
एक माह से समस्या से जूझ रहे ट्रैकमेंनटरों को राहत मिलेगी. ट्रैकमेंनटेनर यूनियन के नीरज कुमार, अशोक मंडल और राकेश सिंह ने समस्या को डीआरएम के समक्ष रखा था. जिसके फलस्वरुप मंडल अभियंता ने जांचोपरांत सीनियर डीइइ (जी) को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है. ताकि समस्या से निजात मिल सके. मालूम हो कि रेल मंडल के चांदीपोस के रेलवे कॉलोनियों में बिजली व पेयजल ठप है. विगत एक माह से चांदीपोस में रेलवे का ट्रांसफॉर्मर खराब है. जिससे कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति ठप है. बगैर बिजली के पानी पंप मशीन भी काम नहीं कर रहा हैं.
ट्रेन में विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 10 धराये : चक्रधरपुर से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों में आरपीएफ व वाणिज्य विभाग ने विशेष टिकट चेकिंग व जांच अभियान चलाया. इस दौरान रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. जिसमें रेल डिब्बे में गंदगी फैलाने वाले तीन यात्रियों, यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने वाले 2 यात्रियों एवं महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में प्रवेश करने वाले पांच पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया.
सभी व्यक्ति रेलवे कोर्ट में जुर्माना देकर छुटे. मालूम हो कि रेल अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रेलवे ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. जिसको लेकर आरपीएफ टीम ने चक्रधरपुर समेत सभी बड़े स्टेशनों व ट्रेनों में विशेष अभियान शुरू किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >