रोक हटी, शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण का रास्ता हुआ साफ

राज्यपाल को दी पीएचडी घोटाले की जानकारी, रिपोर्ट आज जायेगी आगामी 14 व 15 सितंबर को आयोजित होगा समारोह, राजभवन से लगेगी मुहर आज औपचारिक रूप से राजभवन को भेजी जाएगी रिपोर्ट, कुलपति ने दी सहमति चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. शुक्ला माहांती ने गुरुवार को रांची स्थित राजभवन में झारखंड की […]

राज्यपाल को दी पीएचडी घोटाले की जानकारी, रिपोर्ट आज जायेगी

आगामी 14 व 15 सितंबर को आयोजित होगा समारोह, राजभवन से लगेगी मुहर
आज औपचारिक रूप से राजभवन को भेजी जाएगी रिपोर्ट, कुलपति ने दी सहमति
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. शुक्ला माहांती ने गुरुवार को रांची स्थित राजभवन में झारखंड की राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विवि में पीएचडी कराने के नाम पर हुई अनियमितता के मामले में कुलाधिपति को औपचारिक तौर पर विस्तृत जानकारी दी. इसके अलावा विवि के एक मात्र ऑटोनामस कॉलेज बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में आयोजित होने जा रहे ग्रेजुएशन डे समारोह के लिए कुलाधिपति को आमंत्रित किया. विवि व कॉलेज की ओर से समारोह के लिए आगामी 14 व 15 सितंबर की दो अलग-अलग तिथि प्रस्तावित की गई है.
समारोह की तिथि पर अंतिम फैसला राजभवन की ओर से किया जाएगा. राज्यपाल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाली हैं. कुलपति की ओर से विवि के पीएचडी घोटाले की फाइनल रिपोर्ट शुक्रवार को विधिवत रूप से राजभवन को भेज दी जाएगी. संबंधित रिपोर्ट को कुलपति ने अपने स्तर से सहमति प्रदान कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >