झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश मरीज की हालत बिगड़ी,भर्ती

चाईबासा : झींकपानी थानांतर्गत कुलडीहा गांव में अपने घर में जमीन पर सो रहे सुरेंद्र बारी (24) के गर्दन में मंगलवार की रात करीब दो बजे चित्ती सांप ने डंस लिया. परिजन रातभर ओझा से झाड़-फूंक कराते रहे. उसकी हालत बिगड़ता देख नौ घंटे बाद बेहोशी की हालत में बुधवार की सुबह 11 बजे चाईबासा […]

चाईबासा : झींकपानी थानांतर्गत कुलडीहा गांव में अपने घर में जमीन पर सो रहे सुरेंद्र बारी (24) के गर्दन में मंगलवार की रात करीब दो बजे चित्ती सांप ने डंस लिया. परिजन रातभर ओझा से झाड़-फूंक कराते रहे. उसकी हालत बिगड़ता देख नौ घंटे बाद बेहोशी की हालत में बुधवार की सुबह 11 बजे चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यहां उसका इलाज चल रहा है. जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदमुनी बलमुचु ने बताया कि बुधवार की सुबह झींकपानी का दौरा करने निकली थी. कुलडीहा गांव में लोगों की भीड़ देखकर रूकी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने अपनी गाड़ी से युवक को एसीसी अस्पताल झींकपानी पहुंचाया. चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >