चक्रधरपुर : दक्षिण बिहार एक्सप्रेस में जसीडीह से रायपुर जा रहे यात्री विकास कुमार की सीनी-चक्रधरपुर के बीच ठंड से तबीयत बिगड़ गयी. ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचते ही रेल चिकित्सक डॉ जीके सामड ने ट्रेन में यात्री की जांच कर दवा दी. इस दौरान ट्रेन को अतिरिक्त दो मिनट रोका गया. यात्री श्री कुमार ट्रेन के कोच एस-वन के बर्थ संख्या 62 में सफर कर रहे थे. इस दौरान सीनी से चक्रधरपुर के बीच उनकी ठंड से तबीयत बिगड़ने लगी.
यात्री ने कंट्रोल व डिपुटी एसएस को सूचित कर चिकित्सक बुलाने की अपील की थी. इस पर ट्रेन के चक्रधरपुर आते ही रेल चिकित्सक ने यात्री का इलाज किया. डॉ सामड ने बताया कि यात्री को ठंड की वजह से बुखार आया था.
