डीआरएम इलेवन को हराकर टाटा टीम विजेता

चक्रधरपुर : रेलवे के वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टाटा-बंडामुंडा संयुक्त टीम ने डीआरएम इलेवन को 3-0 सेट से हरा कर विजेता बनी. टाटा टीम ने 25-17, 25-18 व 25-22 प्वाइंट से यह मैच जीत लिया. शनिवार को रेल मंडल स्पोर्ट्स मीट के दौरान सेरसा वॉलीबॉल कोर्ट में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. खेल समाप्ति पर मंडल रेल […]

चक्रधरपुर : रेलवे के वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टाटा-बंडामुंडा संयुक्त टीम ने डीआरएम इलेवन को 3-0 सेट से हरा कर विजेता बनी. टाटा टीम ने 25-17, 25-18 व 25-22 प्वाइंट से यह मैच जीत लिया. शनिवार को रेल मंडल स्पोर्ट्स मीट के दौरान सेरसा वॉलीबॉल कोर्ट में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. खेल समाप्ति पर मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह व सर्वो अध्यक्षा सुनीता सिंह ने विजेता टाटा-बंडामुंडा व उपविजेता डीआरएम इलेवन टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया. मौके पर खेल अधिकारी राजेश कुमार, सीनियर डीसीएम श्री भास्कर, सीनियर डीओएम सत्यम प्रकाश, केसी गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >