चाईबासा : हाटगम्हिरया थाना अंतर्गत दामोदरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल एक बुजुर्ग लादुरा गोप की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. लादुरा (65) गुरुवार की शाम साइकिल से हेदेलबेड़ा गांव जा रहा था तभी दामोदरपुर गांव स्थित मोड़ पर पीछे से तेज गति से आ रहे किसी चारपहिया वाहन ने साइकिल में पीछे से धक्का दिया,
जिससे वे गिरकर जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए रात में सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन वहां कुछ देर के बाद उसने दम तोड़ दिया. उसको सिर तथा शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट आयी थी. परिजनों ने बताया कि वह हेदलबेड़ा गांव के नायकी के घर में गाय-बैल चराने का काम करता था. वह शाम को अपने घर से सायकिल से मालिक रे घर जा रहा था.
