रूपेश साव को जल्द गिरफ्तार करें : झामुमो

चक्रधरपुर : नगर पर्षद के जेई को पिस्टल सटाने के मामले को लेकर शुक्रवार को झामुमो विधानसभा प्रेस प्रभारी परेश मंडल, प्रखंड अध्यक्ष विजय मुंडा, नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष मो फिरोज व अन्य कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए इस घटना की निंदा की. साथ ही आरोपी पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश साव की जल्द […]

चक्रधरपुर : नगर पर्षद के जेई को पिस्टल सटाने के मामले को लेकर शुक्रवार को झामुमो विधानसभा प्रेस प्रभारी परेश मंडल, प्रखंड अध्यक्ष विजय मुंडा, नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष मो फिरोज व अन्य कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए इस घटना की निंदा की. साथ ही आरोपी पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश साव की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि नप के कार्यपालक पदाधिकारी झामुमो का नहीं बल्कि भाजपा का एजेंट है. क्योंकि राज्य में भाजपा की सरकार है और राज्य सरकार ही पदाधिकारियों का ट्रांसफर व पोस्टिंग करती है. मौके पर अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >