नप कर्मियों ने काला बिल्ला लगा किया काम

चक्रधरपुर : नगर पर्षद के कनीय अभियंता संदीप कुजूर को पिस्तौल दिखाकर धमकाने की घटना के विरोध में गुरुवार को चक्रधरपुर नगर पर्षद कार्यालय के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया. कर्मचारियों ने कहा कि इस तरह की घटना से नप कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. जेइ संदीप कुजूर घटना के बाद से […]

चक्रधरपुर : नगर पर्षद के कनीय अभियंता संदीप कुजूर को पिस्तौल दिखाकर धमकाने की घटना के विरोध में गुरुवार को चक्रधरपुर नगर पर्षद कार्यालय के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया. कर्मचारियों ने कहा कि इस तरह की घटना से नप कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. जेइ संदीप कुजूर घटना के बाद से लापता हैं. कर्मचारियों ने इस घटना की निंदा की है. मालूम हो कि पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश साव पर टेंडर की तिथि बढ़ाने की बात को लेकर जेइ संदीप कुजूर को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप है. इसे कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने इसे गंभीरता से लिया है. कार्यपालक पदाधिकारी श्री कुमार ने 20 दिसंबर को चक्रधरपुर थाना में रूपेश साथ के खिलाफ लिखित शिकायत कर घटना की जांच की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >