स्थानीयता के आधार पर मिले प्राथमिकता

अखिल भारतीय परिसंघ ने मनाया महा परिनिर्वाण दिवस चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में गुरुवार को अखिल भारतीय परिसंघ ने महापरिनिर्वाण दिवस व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस समारोह मना. इसका शुभारंभ परिसंघ के दपू रेलवे के जोनल अध्यक्ष शंकर प्रसाद तांती ने डॉ भीम राव अांबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इस अवसर पर श्री […]

अखिल भारतीय परिसंघ ने मनाया महा परिनिर्वाण दिवस

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में गुरुवार को अखिल भारतीय परिसंघ ने महापरिनिर्वाण दिवस व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस समारोह मना. इसका शुभारंभ परिसंघ के दपू रेलवे के जोनल अध्यक्ष शंकर प्रसाद तांती ने डॉ भीम राव अांबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इस अवसर पर श्री तांती ने कहा कि रेलवे की बहालियों में स्थानीयता के आधार पर बेरोजगार युवक व युवतियों को प्राथमिकता मिलना चाहिये. शिक्षित युवक गलत रास्ते में नहीं भटके, इसके लिये रेलवे लाइन किनारे के पांच किमी दायरे में आने वाले युवक व युवतियों को रोजगार मुहैया कराये जाये, तभी रेलवे ट्रैक, ट्रेन व यात्री सुरक्षित रहेगा.
उन्होंने कहा कि सभी जाति व धर्म की जनगणना होना चाहिए. दलित व पिछड़ों को हक तभी मिलेगा, जब दलित व पिछड़ी जातियों की जनगणना होगी. मौके पर वकील सुब्रत प्रधान, सुखलाल सामड, विपलब तांती, श्रीकांत कुमार, बबूल डे, निर्मल चौहान, हरि तांती ने डॉ अंबेडकर की जीवनी से जीवन में संघर्ष करने की सीख लेने का अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >