जीएम ऑफिस जा रहे विस्थापितों को सिक्यूरिटी गेट पर रोका गया

नोवामुंडी. ज्ञापन सौंप वापस हुए आंदोलनकारी नोवामुंडी : टाटा-स्टील की नोवामुंडी माइंस के विस्थापितों को मुआवजा व नौकरी तथा स्थानीय को रोजगार की मांग पर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा ने दूसरे दिन भी नंग-धड़ंग प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया ने इसका नेतृत्व किया. तोड़ेतोपा मैदान से आंदोलनकारी नारेबाजी करते हुए जूलूस की शक्ल में […]

नोवामुंडी. ज्ञापन सौंप वापस हुए आंदोलनकारी

नोवामुंडी : टाटा-स्टील की नोवामुंडी माइंस के विस्थापितों को मुआवजा व नौकरी तथा स्थानीय को रोजगार की मांग पर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा ने दूसरे दिन भी नंग-धड़ंग प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया ने इसका नेतृत्व किया. तोड़ेतोपा मैदान से आंदोलनकारी नारेबाजी करते हुए जूलूस की शक्ल में जीएम ऑफिस जा रहे आंदोलनकारियों को पावर हाउस सिक्यूरिटी गेट पर रोक दिया गया. आंदोलनकारी गेट पर मौजूद टिस्को अधिकारी को मांग-पत्र सौंप कर वापस लौटे.
सरकार को करोड़ों टैक्स देने वाला खनिज संपदा से परिपूर्ण सिंहभूम के आदिवासी बदहाल
मानसिंह तिरिया ने बताया कि खनिज-संपदा से परिपूर्ण प सिंहभूम जिला हर माह करोड़ों का टैक्स देने के बावजूद जमीन मालिक, मजदूर व बेरोजगार तबाह हैं. हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं का अभाव है. रोजी-रोटी को आदिवासी तरस रहे हैं. अगर ईमानदारी से टाटा कंपनी नोवामुंडी माइंस से सटे ईर्द-गिर्द सभी गांव को गोद ले लेती, तो आज यहां चारों ओर खुशहाली नजर आती. सीएसआर मद में अरबों खर्च दर्शाने के बावजूद एक गांव को भी आदर्श गांव में तब्दील नहीं किया जा सका.
मौके पर जिला उपाध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल, जिला सचिव नरेश चंद्र सुंडी, विरसा तिरिया, मोहन तिरिया, मानी लागुरी, शंकर तिरिया, राजेश तिरिया, नरसिंह तिरिया, कड़िया उरांव, शिवचरण हांसदा, दुगी लागुरी, बुधनी चातर, विजय हांसदा, कुसनु तिरिया समेत आदि महिलाएं व पुरुष शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >