बच्चे खेलकर घर लौटे, तो मां मफलर से लटकी पड़ी थी

चाईबासा : टोंटो थानांतर्गत बामेबासा गांव में मंगलवार को अपने घर में चार बच्चों की मां ने मफलर से फांसी लगा ली. जानकारी के अनुसार सोमवार को वह घर में अकेली थी. पति बाजार सब्जी बेचने गया था. उसका बड़ा बेटा दोपहर में स्नान करने नदी गया था. वहीं अन्य बच्चे बाहर खेल रहे थे. […]

चाईबासा : टोंटो थानांतर्गत बामेबासा गांव में मंगलवार को अपने घर में चार बच्चों की मां ने मफलर से फांसी लगा ली. जानकारी के अनुसार सोमवार को वह घर में अकेली थी. पति बाजार सब्जी बेचने गया था. उसका बड़ा बेटा दोपहर में स्नान करने नदी गया था. वहीं अन्य बच्चे बाहर खेल रहे थे. थोड़ी देर बाद बच्चे घर लौटे तो मां को मफलर से फंदे से लटकते देखा. बच्चों ने रोते हुए पड़ोसियों को जानकारी दी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पति प्रधान बारी को दी. वहीं सूचना पाकर पुलिस पहुंची.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल भेज दिया. प्रधान बारी ने बताया कि उसकी पत्नी सूमी बारी की दिमागी हालत बीते डेढ़ माह से ठीक नहीं थी. उसके ठीक होने के लिए काफी पूजा-पाठ और दवा करायी. इसके बावजूद वह ठीक नहीं हुई. गरीबी के कारण उसका सही तरीके से इलाज नहीं करा पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >