20 दिसंबर को एसडीओ कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

नोवामुंडी : जगन्नाथपुर अनुमंडल के प्रभारी एसडीओ ने अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी कामगार यूनियन के पांच सदस्यों पर शांति भंग के आरोप में धारा 107 के तहत 20 दिसंबर को एसडीओ कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया है. इसमें जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया, गुलशन लागुरी, राम सिंह बालमुचु, कृष्णा तिरिया व बनमाली उरांव […]

नोवामुंडी : जगन्नाथपुर अनुमंडल के प्रभारी एसडीओ ने अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी कामगार यूनियन के पांच सदस्यों पर शांति भंग के आरोप में धारा 107 के तहत 20 दिसंबर को एसडीओ कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया है. इसमें जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया, गुलशन लागुरी, राम सिंह बालमुचु, कृष्णा तिरिया व बनमाली उरांव शामिल है. टाटा-स्टील की नोवामुंडी आयरन ओर माइंस से विस्थापितों को मुआवजा, आश्रितों को नौकरी व आइटीआइ पास बेरोजगार को नौकरी की मांग पर 20 दिसंबर को टिस्को गेट पर नोवामुंडी में नगं-धड़ंग प्रदर्शन किया जाना है.

अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया ने बताया कि पी प्लांट से विस्थापित राअड़िया तिरिया महुदी व पाइप लाइन से गुलशन लागुरी जामपानी के क्रमशः 1.3 एकड़ व 10 डिसमील जमीन इस्तेमाल किया गया है. लेकिन विस्थापितों को मुआवजा नहीं मिला. न ही आश्रित को नौकरी मिली. बनमाली उर्फ विरसा तिरिया का 1.16 एकड़ जमीन से विस्थापित होना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >