देशद्रोह का मुकदमा के लिए सुप्रीम कोर्ट से आदेश ले सरकार : चातर

चाईबासा : खुद को कोल्हान खेवटदार मालिक इन कौंसिल का सदस्य बताते हुए आनंद चातार ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज जारी किया है. इसमें श्री चातार ने कहा देशद्रोह का मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट से पहले आदेश लेना चाहिए. केंद्र सरकार ने रामो बिरुवा को खेवटदार मालिक संख्या एक […]

चाईबासा : खुद को कोल्हान खेवटदार मालिक इन कौंसिल का सदस्य बताते हुए आनंद चातार ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज जारी किया है. इसमें श्री चातार ने कहा देशद्रोह का मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट से पहले आदेश लेना चाहिए. केंद्र सरकार ने रामो बिरुवा को खेवटदार मालिक संख्या एक बहाल किया है. इस संबंध में डीसी से पांच माह पूर्व सत्यापित कॉपी मांगी गयी थी. अब तक यह उपलब्ध नहीं करायी गयी है. चातार ने कहा है कि प्रशासन को यह साबित करना होगा कि रामो बिरुवा ने अलग देश घोषित करने का जिक्र किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >