रेल मंडल में कुहासे को लेकर सतर्कता शुरू

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग ने कुहासे को लेकर इंजीनियरिंग, परिचालन व रेल चालकों को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया है. साथ ही इन विभागों को सतर्कता से जुड़ी नियमों का पालन करने व सतर्कता पर जागरूक रहने का निर्देश दिया है. इस संदर्भ में रेल मंडल के संरक्षा अधिकारी राजेश […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग ने कुहासे को लेकर इंजीनियरिंग, परिचालन व रेल चालकों को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया है. साथ ही इन विभागों को सतर्कता से जुड़ी नियमों का पालन करने व सतर्कता पर जागरूक रहने का निर्देश दिया है. इस संदर्भ में रेल मंडल के संरक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि रेल मंडल में कुहासा को लेकर विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत रेल परिचालन में सावधानी बरती जा रही है.

रेलवे के परिचालन से जुड़ी कार्यों में नियम का पालन करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर, सीनी व बंडामुंडा में सेफ्टी सेमिनार आयोजित होगा. इसकी तिथि निर्धारित की जायेगी. सेमिनार में सेफ्टी से जुड़े हर पहलू पर समीक्षा की जायेगी. उन्होंने कहा कि नयी थर्ड रेल लाइन कार्य तेजी से चल रहा है. इस दौरान अनाधिकृत आवागमन नहीं हो और संरक्षा नियमों का सही पालन हो, इसका ख्याल रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >