कोल्हान विवि अंतर कॉलेज फुटबॉल छह से चक्रधरपुर में

चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरू कॉलेज चक्रधरपुर की मेजबानी में 6वां कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता छह नवंबर से होगी. सेरसा इकबाल सिंह संधू स्टेडियम में सभी मैच खेले जायेंगे. महिला व पुरुष दोनों वर्ग के मैच चक्रधरपुर में ही खेले जायेंगे. जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान की सहमति से प्रतियोगिता आयोजन […]

चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरू कॉलेज चक्रधरपुर की मेजबानी में 6वां कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता छह नवंबर से होगी. सेरसा इकबाल सिंह संधू स्टेडियम में सभी मैच खेले जायेंगे. महिला व पुरुष दोनों वर्ग के मैच चक्रधरपुर में ही खेले जायेंगे. जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान की सहमति से प्रतियोगिता आयोजन समिति के प्रभारी सह स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो एके त्रिपाठी ने खेलों के टाइम टेबल जारी किया है.

छह नवंबर की सुबह 9 बजे पुरुष वर्ग का उद्घाटन मैच घाटशिला कॉलेज बनाम एसबी कॉलेज चांडिल के बीच खेला जायेगा. वहीं 11 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. महिला वर्ग का मुकाबला 9 नवंबर से प्रारंभ होगा. उद्घाटन मैच महिला कॉलेज चाईबासा और एक्सआइटीइ गम्हरिया के बीच खेला जायेगा. फाइनल मुकाबला 11 नवंबर को होगा.

सेरसा इकबाल सिंह संधू स्टेडियम में खेले जायेंगे सभी मैच
छह नवंबर को पहला मैच घाटशिला और एसबी कॉलेज के बीच खेला जायेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >