जगन्नाथपुर. मैरामसाई के ग्रामीणों ने लिया निर्णय
जगन्नाथपुर : भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में बुधवार को मैरामसाई स्थित सुमंत ज्योति सिंकु के आवास में एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मानकी बिरसा भगवान सिंकु ने की.
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री देवेंद्रनाथ चांपिया ने कहा सीएनटी संशोधन अधिनियम निरस्त होने पर सरकार बौखला गयी. सरकार को झारखंड की जनता की चिंता नहीं है. ग्रामसभा व मानकी मुंडा शासन व्यवस्था को समाप्त करने पर तूली है. भूमि अधिग्रहण संशोधित अधिनियम सीएनटी एक्ट कानून से भी खतरनाक है. सरकार कृषि भूमि को गैर कृषि भूमि घोषित कर लैंड बैंक में जमा कर रही है. निर्णय हुआ कि संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में जायेंगे.
सामाजिक संगठनों से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की अपील की. बैठक में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, नवाज हुसैन ,मंजीत कोड़ा, विपिन गोप, ज्वाला कोड़ा, राजू लागुरी,सुमंत सिंकु, बिरेंद्र बालमुचू , मुंडा कानुराम लागुरी, जगदीश सिंकु, डेविड सिंकु, अंतिम सिंकु, विनीत लागुरी, बबलू गोप, आशा पुरती, विपिन हेमब्रम आदि उपस्थित थे.
