आरवीएस ने यूजीसी से मांगा विवि का दर्जा, केयू देगा एनओसी
चाईबासा : आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज एंड मैनेजमेंट की विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए प्रबंधन ने राज्य सरकार व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को आवेदन किया था. इसे लेकर यूजीसी ने कोल्हान विश्वविद्यालय को आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज एंड मैनेजमेंट का निरीक्षण कर एनओसी देने का निर्देश दिया है. यूजीसी के निर्देश पर विवि ने निरीक्षण […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चाईबासा : आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज एंड मैनेजमेंट की विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए प्रबंधन ने राज्य सरकार व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को आवेदन किया था. इसे लेकर यूजीसी ने कोल्हान विश्वविद्यालय को आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज एंड मैनेजमेंट का निरीक्षण कर एनओसी देने का निर्देश दिया है.
यूजीसी के निर्देश पर विवि ने निरीक्षण के लिये आठ सदस्यीय कमेटी बनायी है. इसमें विवि के सहायक कुलसचिव एमके मिश्रा सहित एनआइआइटी के विभिन्न विभागों के सात शिक्षक शामिल हैं. यह कमेटी कॉलेज पहुंचकर निरीक्षण करेगी. इसकी रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर विवि में जमा की जायेगी.
जमीन से लेकर विभिन्न कागजात की जांच करेगी टीम : केयू की निरीक्षण टीम आरएवीएस कॉलेज में जमीन सहित सभी कागजात की जांच करेगी. यूनिवर्सिटी बनने में जितनी जमीन की जरूरत है, उतनी जमीन वर्तमान में उपलब्ध है या नहीं. जमीन आरवीएस कॉलेज के नाम से ही होनी चाहिए. कॉलेज में विद्यार्थियों की बुनियादी सुविधा के साथ शिक्षकों की संख्या व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की संख्या देखी जायेगी. प्रैक्टिकल लैब पर गंभीरता से टीम की नजर होगी.