चक्रधरपुर : विकास के नाम पर सरकार राज्य के गरीब जनता को ठग रही है. उक्त बातें मंगलवार को सिलफोड़ी पंचायत के पुसालोटा गांव में आयोजित ग्रामसभा में विधायक शशिभूषण समाड ने कही. कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को परास्त करने के लिए आदिवासी-मूलवासियों को एकजुट होना पड़ेगा. सभा की अध्यक्षता मानकी कैलाश […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चक्रधरपुर : विकास के नाम पर सरकार राज्य के गरीब जनता को ठग रही है. उक्त बातें मंगलवार को सिलफोड़ी पंचायत के पुसालोटा गांव में आयोजित ग्रामसभा में विधायक शशिभूषण समाड ने कही. कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को परास्त करने के लिए आदिवासी-मूलवासियों को एकजुट होना पड़ेगा. सभा की अध्यक्षता मानकी कैलाश जामुदा ने की.
बैठक में पोरेश मंडल, चमरू जामुदा, संदीप केरकेट्टा, रमेश कोड़ा, सिकंदर बोदरा, रविंद्र बोयपाई, सुरेश बोयपाई, सोनाराम कोड़ा, कुंवर सिंह सोय, लाल सिंह मुंडरी, गब्रियल बोयपाई, सदन रूईडीह, सेलाय बोयपाई, बुढ़न सिंह, रांदो खंडाईत, सुमित्रा मुंडारी, बासी रूईडीह, मेजो कोड़ा, नागी बोयपाई, पालो बोयपाई, शांति बांसिंग, नामसी कोड़ा, जेमा मुंडारी, सीता मुंडरी, कैरी मुंडारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
इन समस्याओं पर हुई चर्चा : ग्रामसभा मेें निर्णय लिया गया कि गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा. ताड़मारिया तालाब में महिला व पुरुष के लिए स्नान घाट का निर्माण करने, गब्रियल बोयपाई घर व बुरूसाई में रांदो बोयपाई घर के समीप जलमीनार बनाने, बुरूसाई में सात खंभा लगाने, विभिन्न स्थानों पर चापाकल लगाने समेत वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन का लाभ पहुंचाने पर चर्चा की गयी. मौके पर ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर लगाने व स्नान घाट निर्माण करने को लेकर विधायक को मांग पत्र सौंपा.
गांव के आठ दिव्यांगों को नहीं मिलता है पेंशन
पुसालोटा गांव के दिव्यांग जगमोहन करूवा, विलियम बोयपई, रामचंद्र करूवा, माकी कोड़ा, राजश्री बानसिंह, श्रीमती कोड़ा, रामचंद्र बानसिंह व रोथो करूवा को दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रहा है.दिव्यांगों का कहना है कि 5-6 माह पेंशन बंद है. इसके लिए ब्लॉक व बैंक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हो रहा. इस पर विधायक श्री समाड ने कहा कि मामले पर उपायुक्त से वार्ता की जायेगी.