मुफस्सिल थानांतर्गत गीतिलपी गांव के पास हुई घटना
दुर्घटना में ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल
मझगांव : मझगांव थाना क्षेत्र के अधिकारी पंचायत भवन के पास सोमवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक अशोक राउत जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चालक सह गाड़ी मालिक अशोक राउत काफी तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाकर अम्बाईमर्चा की ओर जा रहा था. तभी मझगांव की ओर से चावल लेकर आ रही डोरस्टेप डिलीवरी वाली पिकअप वैन को देखकर वह चकमका गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया. हालांकि ट्रैक्टर की रफ्तार को देखते हुए वैन चालक गाड़ी को काफी पहले ही ब्रेक लगाकर रोक चुका था, फिर भी दुर्घटना के बाद अशोक राउत ने गुस्से में पिकअप वैन के चारों चक्कों की हवा निकाल दी तथा चालक से गाली-गलौज भी किया.
