चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्यमार्ग एनएच-75 पर कियापता मोड़ समीप सड़क दुर्घटना होने से छोटा हाटगम्हरिया निवासी जोगेन टुंडू गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि एक स्कूली बच्चा (12) बाल-बाल बच गया. जोगेन टुडू अपने स्कूटी से (जेएच-05-बीएल 5354 ) से चाईबासा से चक्रधरपुर स्थित पोटका आ रहे था.
जबकि स्कूली बच्चा अमन कियापता गांव की ओर साइकिल से जा रहा था. इसी क्रम में अनियंत्रित होने के कारण व ठोकर लगने से दुर्घटना घट गयी. स्कूली बच्चा अमन सड़क से दूर जा गिरा, जिससे उसके पैर में चोट लगी है. जबकि जोगेन टूडू सड़क के बीचों बीच गिर कर बेहोश हो गये, उनके सिर में गंभीर चोट लगी है. राहगीरों ने स्थानीय थाना को सूचना दी. जोगेन को उठा कर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.
