की-मैन की बेटी व उसकी सहेली से टीटीइ ने किया अभद्र व्यवहार

चक्रधरपुर . की-मैन ने दर्ज कराया मामला, टीटीइ ने मांगी माफी रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम में महिला के साथ किया गया अभद्र व्यवहार टीटीइ के गलती स्वीकार करने पर केस वापस लिया चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के चाबीदार (की मैन) दीपक कुमार तांती ने डयूटी में तैनात टीटीइ श्रवण प्रधान के खिलाफ अभद्र […]

चक्रधरपुर . की-मैन ने दर्ज कराया मामला, टीटीइ ने मांगी माफी

रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम में महिला के साथ किया गया अभद्र व्यवहार
टीटीइ के गलती स्वीकार करने पर केस वापस लिया
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के चाबीदार (की मैन) दीपक कुमार तांती ने डयूटी में तैनात टीटीइ श्रवण प्रधान के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज करायी. लेकिन टीटीइ द्वारा अपनी गलती स्वीकार कर लेने और माफी मांगने पर दीपक कुमार तांती ने जीआरपी थाना से शिकायत वापस ले लिया.
दीपक तांती ने जीआरपी थाना चक्रधरपुर को लिखित शिकायत में कहा था कि टीटीइ श्रवण प्रधान ने रिटायरिंग रूम संख्या 4 में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मेरी बेटी चांदनी दास व उसकी सहेली जुबी अंसारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया. टीटीइ श्रवण प्रधान द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने के बाद महिला के पिता दीपक तांती ने जीआरपी थाना से शिकायत वापस ले लिया.
क्या है मामला
यह मामला शुक्रवार की रात करीब 10 बजे का है. चक्रधरपुर स्टेशन के चाभीदार दीपक तांती ने रिटायरिंग रूम नंबर 4 बुक किया था. इस रिटायरिंग रूम में दो से अधिक लोग थे और लोगों का आवागमन हो रहा था. इस पर टीटीइ श्रवण प्रधान ने आपत्ति जताया. साथ ही रिटायरिंग रूम बुक करने वाले यात्री के संबंध में पूछताछ की. इस दौरान टीटीइ श्री प्रधान और महिला के बीच बकझक हो गयी. महिला ने अपने पिता दीपक तांती को सूचित कर टीटीइ द्वारा अभद्र व्यवहार करने की बात कही. इस पर दीपक तांती ने जीआरपी में टीटीइ के खिलाफ महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >