10 पशुओं की मौत से किसान परेशान बड़ा गुइरा शिविर में पशुओं की हुई जांच

चाईबासा : लुपुंगुटू पंचायत के बड़ा गुइरा के टोला मोसबासा में शुक्रवार को पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया. इसमें प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ दारा शिकोह ने ग्रामीणों को पशु बीमारी के बारे विस्तृत जानकारी दी. बीमार पशुओं की जांच कर नि:शुल्क दवा दी. विगत आठ दिनों में 10 पशुओं का मौत हो गयी थी. इसके […]

चाईबासा : लुपुंगुटू पंचायत के बड़ा गुइरा के टोला मोसबासा में शुक्रवार को पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया. इसमें प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ दारा शिकोह ने ग्रामीणों को पशु बीमारी के बारे विस्तृत जानकारी दी. बीमार पशुओं की जांच कर नि:शुल्क दवा दी. विगत आठ दिनों में 10 पशुओं का मौत हो गयी थी. इसके बाद किसानों को नुकसान हुआ. वहीं ग्रामीणों में दहशत है. व्यन सिंह पूरती, नौरू बानरा, मदन पूरती, कैरा सुंडी,

भोला पूरती, राजा बेंजामिन सुंडी और सुरेश चंद्र सुंडी के पशु की मौत हुई है. इससे किसानों को भारी क्षति पहुंची. उप प्रमुख ने कहा कि बाकी टोला में महामारी का प्रकोप की रोकथाम के लिये एक दो शिविर और लगाने की जरूरत है. मौके पर डॉ श्रीनिवास मेहता, संजीत पूरती, सुरा पूरती, मलती कुई, कैरा पूरती, सेलाय पूरती आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >