शुक्रवार की सुबह से लापता थी
वर्षों पहले माता-पिता की मौत हो गयी थी
मझगांव : मझगांव थानांतर्गत आसनपाठ पंचायत के जागदासाई गांव में शुक्रवार की रात 17 वर्षीय नाबालिग जानकी सिंकू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम से जानकी घर से लापता थी. देर रात तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. सुबह स्थानीय लोगों ने खेत जाने के दौरान जानकी को पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका देखा. घटना की जानकारी मझगांव थाने में दी. थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद दलबल के साथ पहुंचे थे.
पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया. परिजनों के मुताबिक जानकी सिकुं के सिर से वर्षों पहले माता-पिता का साया उठ गया था. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी. इसके चलते उसने दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच
कर रही है.
