साइकिल से गिरे युवक का घर में कराया इलाज, मौत

टोकलो हाट से रामराई साइकिल पर सवार होकर लौट रहा था घर चक्रधरपुर : टोकलो क्षेत्र में शुक्रवार को साइकिल से गिर कर युवक रामराई पूर्ति (28) गंभीर रूप घायल हो गया. स्थिति बिगड़ने पर शनिवार को परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. जानकारी के […]

टोकलो हाट से रामराई साइकिल पर सवार होकर लौट रहा था घर

चक्रधरपुर : टोकलो क्षेत्र में शुक्रवार को साइकिल से गिर कर युवक रामराई पूर्ति (28) गंभीर रूप घायल हो गया. स्थिति बिगड़ने पर शनिवार को परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, साइकिल से गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे सरजमहातु स्थित उसके घर पहुंचाया. परिजन घर में ही उसका इलाज कराते रहे. लेकिन शनिवार को स्थिति जब गंभीर हुई, तो उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जहां उसकी मौत हो गयी. परिवार की स्थिति काफी दयनीय होने के कारण शव को घर ले जाने में परिजन असमर्थ था. इसकी सूचना जब विधायक शशिभूषण सामाड को मिली, तो उन्होंने पंसस जयकुमार सिंहदेव, भीमसेन होनहागा, पोरेश मंडल को शीघ्र अस्पताल जा कर परिजनों से मिल कर शव को घर पहुंचाने को कहा.
जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने शीघ्र वाहन की व्यवस्था कर शव व परिजनों को घर भेजवाया. इस दौरान स्व. रामराई की मां लोते पूर्ति ने बताया कि शुक्रवार को टोकलो हाट से मेरा बेटा रामराई साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था. इस बीच अनियंत्रित होकर साइकिल से गिर पड़ा. जिससे उसके शरीर में अंदरूनी चोट लगी. तत्काल वाहन की सुविधा नहीं होने के कारण उसे अस्पताल नहीं लाया जा सका. शनिवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >