सरकार की खाद्य वितरण प्रणाली विफल : विधायक

चक्रधरपुर : राज्य सरकार सिमडेगा के कारीमाटी गांव की 10 साल की बच्ची की मौत को मलेरिया रिपोर्ट दिखा कर बचना चाह रही है. हकीकत में उसकी मौत भुखमरी से हुई है. यह कहना बच्ची के परिजनों का है. आधार के कारण राशन कार्ड रद्द कर दिया गया था. जिस कारण राशन नहीं मिल रहा […]

चक्रधरपुर : राज्य सरकार सिमडेगा के कारीमाटी गांव की 10 साल की बच्ची की मौत को मलेरिया रिपोर्ट दिखा कर बचना चाह रही है. हकीकत में उसकी मौत भुखमरी से हुई है. यह कहना बच्ची के परिजनों का है. आधार के कारण राशन कार्ड रद्द कर दिया गया था. जिस कारण राशन नहीं मिल रहा था. यह बात शनिवार को अपने आवास पर विधायक शशिभूषण सामाड ने संवाददाता सम्मेलन में कहा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आने से काफी संख्या में लोग राशन से वंचित हो रहे हैं.

इ-पॉस मशीन और आधार को लागू करने से ऐसा हो रहा है. जबकि इसकी जरूरत ही नहीं थी. श्री सामाड ने कहा कि राज्य की सरकार खाद्य वितरण प्रणाली में विफल है. सिमडेगा में 11 लाख फर्जी राशन कार्ड मिले हैं. पश्चिम सिंहभूम में भी जांच होनी चाहिए. चक्रधरपुर प्रखंड में एमओ और डीलरों की मिली भगत से फर्जीवाड़ा चल रहा है. सरकार इ-पॉश मशीन और आधार कार्ड की अनिवार्यता को खत्म कर पुराना नियम से राशन का वितरण कराये. मौके पर ए रहमान हिना, पोरेश मंडल, रोहित रॉय, सरोज प्रधान, रूईदास कैवर्त, राजेंद्र मुखी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >